Saturday, 31 December 2011

नव वर्ष की सभी को शुभकामनाएँ


नव वर्ष की सभी को शुभकामनाएँ
Happy New Year 2012 to All of You)
सभी ब्लॉग आगतुकों  को  सादर नमस्ते -
मेरी ओर मेरे ब्लॉग की तरफ से  आपको व आपके पूरे परिवार को  नव वर्ष 2012 की हादिक बधाई एवं शुभकामनाएमै  प्रभू से प्रार्थना   करती  है कि नव वर्ष में हर तरफ हर्ष होजीवन में उल्लास हो, चहु ओर विकास हो, नव वर्ष सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो,सबकी आकांक्षायै पूर्ण होऔर सभी लोगों को उपयुक्त नोकरी मिले व्  सरकार आप लोगों की समस्यों का  शीघ्रता से समाधान करते हुए शिक्षकों की भर्ती करे ,आप सभी स्वस्थ्य एवं प्रसन्न रहे

Friday, 30 December 2011

HAPPY NEW YEAR 2012



"Few days to go, and New Year 2012 will be here. With the advent of new year, a new era begins and with it comes new hopes and new possibilities. Every year teaches us some of life's most important lessons, and with that learning we put our step forward into the new year.

And, when we celebrate this very special occasion with our loved ones, the happiness just doubles. For this very purpose, we bring to you our latest collection of new year wishes, messages, quotes. Dig a little deeper, and you will know that how new year is celebrated in different parts of the world.

For avid travelers, we are also providing information about places to visit this new year. For working individuals we have list of bank holidays and public holidays in different countries. And, last but not the least, we are also giving you useful horoscope advice for the coming year. So, get ready and welcome the year 2012 with a bang."

Friday, 23 December 2011

टीईटी को लेकर नया बखेड़ा


गुस्साए छात्रों ने किया न्यायालय का रुख
‘परीक्षा को चयन का आधार बनाना गलत’
इलाहाबाद। शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। पात्रता परीक्षा को चयन का आधार बनाए जाने के खिलाफ कई अभ्यर्थी कोर्ट पहुंच गए हैं। अभ्यर्थियों का तर्क है कि देश भर में कहीं भी इस पात्रता परीक्षा की मेरिट को शिक्षक चयन का आधार नहीं बनाया गया।
अभ्यर्थियों ने न्यायालय से अपील की है कि प्रदेश में जिस मजबूरी का हवाला देकर इसे चयन का आधार बनाया गया, वह बाधा भी सरकार ने खत्म कर दी है लिहाजा अब इसकी मेरिट पर चयन नहीं किया जाना चाहिए। इस बारे में एनसीटीई के नियमों, शर्तों का भी हवाला दिया गया है। अगर इस मामले में एनसीटीई के अधिनियमों को आधार बनाया गया तो छात्रों का पक्ष सही साबित होने की पूरी संभावना है और ऐसे में पूरी प्रक्रिया बाधित हो सकती है। टीईटी मेरिट को चयन का आधार बनाने के खिलाफ याचिका ने फिर सांसत में डाल दिया है। अभ्यर्थियों ने एनसीटीई के नियमों के हवाले से ऐसे तर्क रखे हैं जो सरकार को परेशानी में डाल सकते हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार ने एनसीटीई की चेतावनी दिखाकर बीएड डिग्रीधारकों को प्राथमिक शिक्षक बनाने के लिए एक समय सीमा तय कर दी थी। प्रचारित किया गया कि 31 दिसंबर तक चयन न किया गया तो बीएड डिग्रीधारक हमेशा के लिए चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे लेकिन एक हफ्ते पहले जारी संशोधन से साफ हो गया कि यह तथ्य गलत था। न्यायालय के निर्देश के बाद सरकार ने जो संशोधन किया, उसमें आवेदन नौ जनवरी तक स्वीकार किए जा रहे हैं

Thursday, 22 December 2011

wrong policy of government


विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा दांव
मुसलमानों को साढ़े चार फीसदी आरक्षण : ओबीसी कोटे के दायरे में होगा कोटा ( 4.5 percent Reservation for Muslims in India)

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को आरक्षण का दांव खेलकर राजनीतिक बढ़त बनाने का दांव खेल दिया है। सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के 27 फीसदी आरक्षण में अलग से अल्पसंख्यकों के लिए 4.5 फीसदी सब कोटा तय कर दिया है। बाबरी विध्वंस के बाद कांग्रेस से मुंह मोड़े मुसलमानों को अपने पाले में करने के लिए कांग्रेस ने यह फैसला किया है।
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार देर शाम कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
अधिसूचना जारी होते ही अल्पसंख्यकों को केंद्र सरकार की नौकरियों और केंद्रीय शैक्षिण संस्थानों में साढ़े चार फीसदी आरक्षण मिलेगा। यह आरक्षण सिर्फ मुसलिम समुदाय को नहीं बल्कि अन्य पिछड़े वर्ग के तहत आने वाले सभी अल्पसंख्यकों को फायदा पहुंचाएगा।
चुनाव आयोग एक या दो दिन में यूपी समेत पांच राज्यों के चुनावों की तारीखों का ऐलान करने वाला है। इससे ठीक पहले सरकार ने सियासी दांव खेल दिया है।

सरकार ने इस मामले में जरा भी देरी नहीं की क्योंकि आचार संहिता लागू होने से सरकार के हाथ बंध जाते। मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक के बाद श्रीप्रकाश जायसवाल ने अमर उजाला को कहा कि संप्रग सरकार ने इतिहास रच दिया है। जो अभी तक की कोई सरकार कर नहीं पाई वह हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की तर्ज पर राज्य सरकारों को भी यह आरक्षण अल्पसंख्यकों को देना चाहिए
उत्तर प्रदेश की चुनावी जंग जीतने के लिए कांग्रेस ने सारे दांव खेल दिए हैं। बुंदेलखंड पैकेज के बाद बुनकरों को पैकेज देकर पार्टी ने प्रदेश में मुसलिम वर्ग को लुभाने की जी तोड़ कोशिश की है। जानकार कांग्रेस के इस दांव को मास्टर स्ट्रोक करार दे रहे हैं। जानकारों का कहना है कि इस दांव से पार्टी सीधे समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के मुसलिम वोट बैंक में सेंध लगा सकती है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि राहुल गांधी के यूपी मिशन-2012 को कामयाब बनाने के लिए पार्टी कोई कसर भी नहीं छोड़ना चाहती